Saturday, December 8, 2007

उपलब्धियाँ

काम के बोझ से दबे होने के बाद आज लंबे अंतराल के बाद आज पुनः कुछ लिखने का प्रयत्न कर रह हूँ।

वर्ष २००७ अपने चरम सीमा पर है और वर्ष २००८ टकटकी बांधे हुए आने की प्रतीक्षा कर रह है। बैठे बैठे मन उन उपलब्धियों की तरफ गया जो वर्ष २००७ में अर्जित की गयी। वैसे तो वर्ष २००७ बहुत से अच्छे बुरे मिले जुले असर छोड़ कर जा रह है परन्तु मैं यहाँ केवल उन उपलब्धियों का जिक्र कर रह हूँ जो पहली बार हुए हैं।

१) भारत ने सर्वप्रथम २०-२० क्रिकेट विश्व कप जीता। आज तक के क्रिकेट के इतिहास में भारत ने कोई भी सबसे पहला विश्व कप नहीं जीता था।
२) सेंसेक्स २०,०० का जादुई आंकडा पार कर गया। विशेषज्ञों का मानना था की ये आंकडा २०१० तक प्राप्त होगा परन्तु ये सभी के अनुमानों के विपरीत ३ वर्ष पूर्व ही हो गया।
३) अमेरिकी डॉलर ३९ भारतीय रुपये के नीचे पहुंच गया जो की आज तक के इतिहास में अमेरिकी डॉलर की रुपये के मुकाबले न्यूनतम मूल्य है।
४) प्रतिभा पाटिल के रूप में २००७ में भारत को अपना पहला महिला राष्ट्रपति मिला। भारतीय राजनीति के इतिहास में होने वाली यह पहली घटना है।

View My Stats